ग्रेटर नोएडा,28 नवम्बर। ग्रेटर नोएडा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नॉलॉजी के नवोन्मेष परिषद द्वारा पासपोर्ट पब्लिक सर्विसेज इनोवेशन पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश गोयल ने किया। डॉ. राजदेव तिवारी, विभागाध्यक्ष, सीएसई विभाग ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया, जबकि डीन, रिसर्च इनोवेशन एण्ड डेवलपमेंट डॉ. अनुरंजन मिश्रा ने इनोवेशन सेल के उद्देश्य के बारे में सभी प्रतिभागियों को जानकारी दी। सत्र में राजेश डोगरा, उद्योग विशेषज्ञ और प्रख्यात व्यक्तित्व द्वारा लिया गया। डोगरा भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी में टीसीएस द्वारा निष्पादित किए जा रहे पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम के ग्लोबल प्रोग्राम डायरेक्टर हैं। वेबिनार में लगभग 170 प्रतिभागिओं ने भाग लिया जहां विशेषज्ञ ने सबको एक सरल, त्वरित, डिजिटल रूप से सक्षम पासपोर्ट प्रणाली के बारे में बताते हुए इसकी संबंधित सेवाओं और नवोन्मेष के बारे में भी जानकारी साझा की। वक्ता ने तथ्यों और आंकड़ों को उद्धृत करके नवीनीकरण की आवश्यकता पर भी जोर दिया कि कैसे प्रणाली पहले काम करती थी। इस प्रक्रिया में आईटी को एम्बेड करने के बाद क्या बदलाव लाए गए हैं। डॉ. अनुरंजन मिश्रा ने राजेश डोगरा को कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए सभी प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…