" data-ad-slot="">

जीएनआईओटी में सामाजिक क्षेत्र  में सूचना प्रौद्योगिकी के योगदान पर कार्यशाला आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,10 फरवरी। जीएनआईओटी एमबीए इंस्टीट्यूट मे सूचना प्रौद्योगिकी की मदद से समाज के विभिन्न क्षेत्रों जैसे  बिज़नेस  मॉडल, वाणिज्य, मार्केट संरचना, शिक्षा, निजी जीवन मे योगदान  के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ग्रुप के चेयरमैन राजेश गुप्ता एवं कार्यक्रम में आये सभी विशिष्ट अतिथिगण ने सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलित कर किया।   उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सूचना तकनीकी, प्रशासन और सरकार में पारदर्शिता लाती है, इससे भ्रष्टाचार को कम करने में सहायता मिलती है। सूचना तकनीक का प्रयोग योजना बनाने, नीति निर्धारण तथा निर्णय लेने में होता है। यह नये रोजगारों का सृजन करती है। इस कार्यक्रम की शुरुआत में सफल सोल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक सुबोध कुमार गुप्ता ने अपनी वेबसाइट जॉबकॉर्प.कॉम   के बारे मे जानकारी दी एवं कहा कि भारत में सूचना प्रौद्योगिकी का क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। इस क्षेत्र में विभिन्न प्रयोगों का अनुसंधान करके विकास की गति को बढाया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी में सूचना, आँकडे (डेटा) तथा ज्ञान का आदान प्रदान मनुष्य जीवन के हर क्षेत्र में फैल गया है। हमारी आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक तथा अन्य बहुत से क्षेत्रों में सूचना प्रौद्योगिकी का विकास दिखाई पड़ता है। इलेक्ट्रानिक तथा डिजीटल उपकरणों की सहायता से इस क्षेत्र में निरंतर प्रयोग हो रहे हैं। डायरेक्टर जीएनआइओटी. एमबीए इंस्टिट्यूट  डॉ. सविता मोहन ने कहा कि सूचना क्रान्ति से समाज के सम्पूर्ण कार्यकलाप प्रभावित हुए हैं – शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, प्रशासन, सरकार, उद्योग, अनुसंधान व विकास, संगठन, प्रचार, धर्म, आदि सब के सब क्षेत्रों में कायापलट हो गया है। आज का समाज सूचना समाज कहलाने लगा है। इन सभी आधुनिक संचार साधनों ने मनुष्यों और व्यापार के संचार के तरीके को सरल बनाया है। इन उपकरणों में ईमेल, सेल फोन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, इंस्टेंट मैसेजिंग एप्लिकेशन और सोशल नेटवर्किंग एप्लिकेशन शामिल हैं. तथ्य यह है कि प्रौद्योगिकी ने अन्य क्षेत्रों जैसे संचार, यात्रा, मानव जीवन, ग्लोबल वार्मिंग, परमाणु भंडार आदि में महत्वपूर्ण सुधार किया है। हेड एमबीए डॉ पंकज सक्सेना ने कार्यक्रम का   समापन  करते  हुए  सुबोध कुमार गुप्ता  को स्मृतिचिन्ह  देकर सम्मानित किया एवं कहा कि सभी छात्रों ने जो शैक्षिक सुधार में एवं  हमारे दैनिक जीवन  में सूचना प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग को  सीखने की सुविधा है।  सूचना प्रौद्योगिकी आज शक्ति एवं विकास का प्रतीक बनी है। कंप्यूटर युग के संचार साधनों में सूचना प्रौद्योगिकी के आगमन से हम सूचना समाज में प्रवेश कर रहे हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के इस अधिकतम देन के ज्ञान एवं इनका सार्थक उपयोग करते हुए, उनसे लाभान्वित होने की सभी को आवश्यकता है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>