ग्रेटर नोएडा,3 अप्रैल।जीएनआईटी-आईपीयू कॉलेज (एफिलिएटेड गुरुगोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी) के बी.टेक. प्रथम व दूसरे वर्ष के विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने कोरोना वायरस के कारण हो रहे पढ़ाई के नुकसान को कम करने के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं। इसके अलावा शिक्षकों ने छात्रो को स्टडी मैटीरियल , नोट्स, ऑनलाइन असाइनमेंट, प्रश्न बैंक उपलब्ध कराने के लिए पीडीएफ फाइल बनाकर वितरित किया जा रहा हैं। साथ ही पाठ्यक्रम को और सरल तथा रोचक बनाने के लिये यू-ट्यूब और व्हाट्सऐप के माध्यम से ऑडियो-वीडियो शूट कर भेजा जा रहा है जिससे की छात्रों की पढ़ाई निरंतर जारी रहे। कॉलेज के निदेशक डा. सुधीर कुमार ने बताया कि कोविद-19 के कारण क्लासेस स्थगित होने के तुरन्त बाद शिक्षकों और छात्र- छात्राओं के बीच संवाद बना रहे इस के लिए कॉलेज के चेयरमैन बी.एल. गुप्ता ने ऑनलाइन क्लासेस लगाने का निर्णय लिया। उनका मानना है कि इस कदम से छात्रों मे आत्मविश्वास, रचनात्मकता तथा ऊर्जा बनी रहेगी। छात्रों व अभिभावकों ने ऑनलाइन क्लास के आरंभ होने का स्वागत किया है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…