" data-ad-slot="">

जीएनआईटी बीटेक के छात्रों ने लिफ्टिंग व कारगो स्लिंगस बनाने की जानकारी हासिल की

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,30 जनवरी। जीएनआईटी, आईपीयू, मेकैनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के द्वारा छात्रों को फेरेटिरियो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का एक दिन का औद्योगिक भ्रमण कराया गया। इसमें संस्थान के प्रथम व द्वितीय वर्ष के मेकैनिकल विभाग के छात्रों को ले जाया गया। फेरेटिरियो  कंपनी लिफ्टिंग व कारगो में प्रयोग में लाने वाली यार्न का उत्पादन करती है। कंपनी के जनरल मैनेजर लोकेश शर्मा ने छात्रों को कंपनी में उपयोग में लायी जा रही तकनीकों व मशीनों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कैसे पॉलिएस्टर के कच्चे माल को विभिन्न मशीनों व तकनीको के द्वारा प्रयोग में लाई जाने वाली रस्सी में बदला जाता है। उच्च गुणवत्ता की रस्सी या धागा बनाने के लिए धागे की टेनसाइल स्ट्रेंथ बहुत ही जरूरी होती है। इसके लिए विभिन्न मशीनों व तकनीकों का उपयोग करके एवं अलग अलग तापमान पर कच्चे माल की प्रोसेसिंग की जाती है। इस अवसर पर कंपनी के इंजीनियर ज्ञान सिंह, मेंटेनेंस मैनेजर, रवि शर्मा, सीनियर मैनेजर, इंस्ट्रूमेंटेशन व इलेक्ट्रिकल इंजीनियर एवं श्री अखिलेश पंत, प्रोडक्शन सीनियर  मैनेजर ने छात्रों को तीन ग्रुप में बांटकर प्लांट का दौरा करवाया एवं प्लांट में उपयोग में लायी जा रही मशीनों व तकनीकों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर मेकैनिकल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर नरेन्द्र बंसल व  शैलेष सिंह छात्रों के साथ रहे। विभागाध्यक्ष डॉक्टर निधि शर्मा ने कहा कि इस तरह के दौरों से बच्चों की प्रैक्टिकल नॉलेज बढ़ती है। छात्र जो थ्योरी कॉलेज में पढ़ते है उसे कैसे उपयोग में लाया जाता है यह सिर्फ इस तरह के इंडस्ट्रियल विज़िट से ही पता चलता है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि संस्थान बच्चों के चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है व भविष्य में भी इस तरह के इंडस्ट्रियल विजिट्स का आयोजन करता रहेगा। जीएनआईटी के चेयरमैन बिशन लाल गुप्ता ने कहा संस्थान का प्रमुख उद्देश्य अच्छे इंजीनियर बनाना है जो आगे चलकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>