" data-ad-slot="">

जीडी गोयंनका पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,25 जनवरी। स्वर्ण नगरी स्थित जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम व आर्मी डे फैंसी ड्रेस का आयोजन किया गया। छात्रों ने परेड़ किया तथा जिसकी सलामी विद्यालय की प्रधानाचार्या ने ली उसके बाद विद्यार्थियों द्वारा मार्च फास्ट किया गया जो अत्यंत रोचक रहा। छात्रों द्वारा देश भक्ति के  अनेकानेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ’तेरी मिट्टी में मिल जाँवा’, जैसे देशभक्ति के गीतों से वातावरण गुँजायमान हो गया तथा नुक्कड़ नाटक ’मौलिक अधिकार’ प्रस्तुत कर सबको अपने अधिकारों के प्रति जागृत  किया। देशभक्ति के गानों पर छात्रों के पैर थिरकते ही विद्यालय प्रांगण में तालियों की ध्वनि ने आनन्द का समां बाँध दिया। विद्यालय के छात्रों का उत्साह निश्चित रुप से अवलोकनीय रहा। छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किए गए इस कार्यक्रम ने सबको भावविभोर कर दिया। अंत में विद्यालयकी प्रधानाचार्या डॉ. रेणू सहगल ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा करसभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>