ग्रेटर नोएडा,1 जून। स्वर्णनगरी स्थित जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल अपने छात्रों लिए दस दिवसीय ऑनलाइन समरकैंप का आयोजन सोमवार से प्रारंभ कर रहा। जिसमें विभिन्न विषयों का ज्ञान गतिविधियों द्वारा (फन ऐक्टिविटी) एवं व्यायाम संबंधी गतिविधियाँ सम्मिलित हैं। जिसका समापन 12 जून को होगा। यही नहीं यह विद्यालय विभिन्न गतिविधियों के साथ बच्चों में कौशल निर्माण करने में हमेशा लगा हुआ है। इसके अंतर्गत छात्र कठपुतली द्वारा कहानी वाचन, नृत्य, संगीत, आर्ट एवं क्राप्ट तथा पाक कला के द्वारा आनंदपूर्वक अपने समय को व्यतीत कर सकते हैं तथा किसी प्रकार का कोई गृह कार्य नही होगा। यह निःशुल्क तथा घर में रह रहे बच्चों के प्रसन्नता युक्त समय को यापन करने का साधन मात्र है, जिसके द्वारा छात्रों में अनेक प्रकार के जीवन उपयोगी कौशल का विकास होगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणू सहगल ने छात्रों को उत्साहित करते हुए कहा कि इससे छात्रों का बहुमुखी विकास होगा तथा इस वैश्विक महामारी में शारीरिक क्षमता का विकास और छात्रों में उत्साह की वृद्धि होगी। अंत में छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए शुभकामनाएं दीं।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…