जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल आयोजित कर रहा है ऑनलाइन क्रिसमस कार्निवाल, आयोजित होंगें कई प्रतियोगिता

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल आयोजित कर रहा है ऑनलाइन क्रिसमस कार्निवाल, आयोजित होंगें कई प्रतियोगिता

ग्रेटर नोएडा,17 दिसम्बर। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ऑनलाइन प्लेटफार्म पर क्रिसमस कार्निवाल का आयोजन 20 दिसम्बर को किया जा रहा है,जिसमें बच्चों के लिए कई मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किया गया। फन ट्विस्ट साइन में क्रिसमस साइंस का आयोजन किया जाएगा, क्रिसमस ट्यून, रॉकिंग रिन्डियर, फेस्टिव डेकोर, क्रिसमस डिलीसियस विथ फेमिली, बच्चों के लिए आर्ट प्रतियोगिता, गेमिंग, तम्बोला, बेबी शो जैसे कई आयोजन किए जाएंगे। स्कूल की प्रधानाचार्या रेनू सहगल ने आनलाइन प्रेस वार्ता में बताया कि कोविड-19 के चलते ऑनलाइन प्लेटफार्म पर क्रिसमस कार्निवाल इस वर्ष आयोजित किया जा रहा है। कार्निवाल में स्कूल के बच्चे व उनके परिवार के साथ बाहर के लोगों को भी शामिल किया गया है, पम्पलेट व होर्डिंग के माध्यम से लोगों तक जानकारी पहुंचायी जा रही है।

Spread the love
RELATED ARTICLES