जीडी गोयनका स्कूल में माध्यमिक शिक्षा पूरा करने पर बच्चों के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित

ग्रेटर नोएडा,11 जनवरी। जीडी गोयनका विद्यालय में कक्षा बारहवीं के सत्र 2019-20 के छात्रों को अपनी माध्यमिक शिक्षा पूर्ण करके उच्चशिक्षा प्राप्त करने हेतू समाज में प्रविष्ट होने के शुभ अवसर को यादगार बनाने के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. रेणू सहगल द्वारा तैत्तिरीयोपनिषद् पद्धति का अनुसरण करते हुए मंत्रोच्चारण के साथ दीक्षा प्रदान की गई।

इस समारोह के साक्षी व आशीर्वाद देने हेतू अतिथिगण सुंदर गोपाल प्रभु क्षेत्रीय सचिव इस्कॉन पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं महेश कुमार शर्मा व्यवस्थापक गायत्री शक्तिपीठ ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश तथा अभिभावकगण एवं समस्त शिक्षकगण थे। अतिथिगण तथा अभिभावकगण ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम निश्चित रुप से छात्रों को जीवनोपयोगी शिक्षा देते हैं।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *