ग्रेटर नोएडा,17 नवम्बर। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की छात्रा इप्सिता नेगी एवं स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के छात्र पीहू मिश्रा, वैभवी सेठी, श्रेया सिंह, प्रगति मेंहदीरत्ता एवं विपुल कंचन का चयन जारो एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी की पोस्ट पर 8.5 लाख प्रति वर्ष के पैकेज पर हुआ। इस अवसर पर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर भगवती प्रकाश शर्मा ने छात्रों को शुभकामनाएं दी एवं बताया कि विश्वविद्यालय सभी मेधावी छात्रों के रोजगार एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रयासरत हैं।
जीबीयू के छह छात्रों को 8.5 लाख के पैकेज पर हुआ चयन






