" data-ad-slot="">

आईएएस व पीसीएस की जीबीयू में होगी तैयारी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-कुलपति प्रो. बी.पी. शर्मा ने प्रतियोगी प्रशिक्षण केन्द्र का किया शुभारम्भ

ग्रेटर नोएडा,2 अक्टूबर। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में गांधी जयंती के अवसर पर कुलपति प्रो. बी.पी. शर्मा ने “प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रशिक्षण केंद” का शुभारंभ किया। इस केंद्र की स्थापना विश्वविद्यालय के बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय के अंदर की गयी। जिसका संचालन विश्वविद्यालय के कुलसचिव बच्चू सिंह के नेतृत्व में होगा। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं जो प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे सिविल सर्विसेज, पीसीएस, ज्यूडिशल सर्विसेज, कैट, गेट, जेआरएफ आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान करना है इस केंद्र के द्वारा छात्र छात्राओं के लिए पुस्तकालय में अलग से विभाग एवं एक डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की गयी है।

इसमें 200 से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की पत्रिकाएं उपलब्ध होंगी एवं 70 से अधिक छात्र-छात्राओं की बैठने की व्यवस्था होगी। इस विभाग में मोबाइल फोन इत्यादि निषेध है, जिससे अन्य छात्रों को अध्ययन में व्यवधान उत्पन्न न हो एवं छात्र वहां उपलब्ध अध्ययन सामग्री से एकाग्र चित्त होकर अपनी तैयारी कर सकें तथा इसके साथ डिजिटल लाइब्रेरी में 30 से अधिक कंप्यूटर इंटरनेट सुविधा के साथ लगाए गए हैं, जिससे छात्र ऑनलाइन भी अध्ययन कर सकते हैं तथा नवीन वैज्ञानिक, सामाजिक गतिविधियों से भी अवगत हो सकेंगे एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन परीक्षाओं का भी अभ्यास कर सकेंगे।गौतम बुध विश्वविद्यालय के अंतर्गत बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय लगभग 178000 वर्ग स्क्वायर फीट विस्तृत क्षेत्र में फैला हुआ है तथा पुस्तकालय के अंदर विभिन्न क्षेत्रों जैसे मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, विधि, बुद्धिस्ट एवं इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की किताबों का बहुत बड़ा संग्रह है तथा यह पुस्तकालय भारतवर्ष में एक बड़े पुस्तकालय के रूप में स्थान रखता है जिसके अंदर दो हजार से ज्यादा छात्रों के लिए बैठने की क्षमता है तथा पुस्तकालय पूर्ण रूप से लीब्स और आरएफआईडी तकनीक से परिपूर्ण है। इस अवसर पर डॉ. अमित उजलायन, डॉ. विनय लिटोरिया, डिप्टी लाइब्रेरियन  माया देवी एवं  विक्रम सिह उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

22 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>