ग्रेटर नोएडा,19 फरवरी। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में 11वां वार्षिक क्रीड़ा दिवस शौर्योत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग एक महीने से विभिन्न प्रतियोगिताएं चल रही हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीप चन्द्रा आईएएस, वरुण सिंह भाटी (पैरा-एथलैटिक्स), उचित शर्मा (इंटरनेशनल वुशु खिलाड़ी) सहित विश्वविद्यालय के कुलसचिव बच्चू सिंह, स्पोर्ट्स ऑफिस और विभिन्न संकायों के सदस्य उपस्थित रहें तथा प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने अति-उत्साह से भाग लिया।
बुधवार को बैडमिंटन, बास्केटबॉल, चेस, स्क्वैस, टेबल-टेनिस, लॉन टेनिस, थ्रो बाल , वालीबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, टग आफ वार और फुटबॉल, एथलेटिक्स में 100मी., 200मी., 400मी.,800मी.,1500मी.,4 गुणांक100मी., 4 गुणांक 400मी. तथा शॉट-पुट, जैविलिन थ्रो, लान्ग जम्प, हाई जम्प आदि क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
बैडमिंटन महिला वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई ने प्रथम एवं एम.आर.एस.एच. छात्रावास ने द्वितीय स्थान, बैडमिंटन पुरुष वर्ग में सन्त कबीर दास ने प्रथम, सन्त रविदास ने द्वितीय एवं महर्षी वाल्मीकि हॉस्टल ने तृतीय स्थान, बास्केटबॉल महिला वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई ने प्रथम, इस्मत चुगताई द्वितीय स्थान, बास्केटबॉल पुरुष वर्ग में मलिक मोहम्मद जायसी प्रथम, रहीम दास छात्रावास द्वितीय स्थान एवं सन्त रविदास छात्रावास तृतीय स्थान, चेस महिला वर्ग में रमाबाई महिला छात्रावास प्रथम, महामाया छात्रावास द्वितीय, चेस पुरुष वर्ग में तुलसीदास छात्रावास प्रथम, रहीम छात्रावास द्वितीय एवं राम शरण दास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्क्वैस में संत कबीर दास प्रथम व तुलसीदास द्वितीय स्थान पर रहे। टेबल टेनिस महिला वर्ग में महामाया छात्रावास प्रथम, इस्मत चुगताई द्वितीय व पुरुष वर्ग में तुलसीदास प्रथम, रहीम छात्रावास द्वितीय एवं संत कबीरदास तृतीय स्थान पर रहे। लॉन टेनिस में संत कबीरदास प्रथम एवं रहीम छात्रावास द्वितीय स्थान पर रहे। थ्रो बॉल में रानी लक्ष्मीबाई प्रथम एवं इस्मत चुगताई द्वितीय स्थान पर रहे। वॉलीवॉल महिला वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई प्रथम एवं रमाबाई छात्रावास द्वितीय एवं पुरूष वर्ग में संत रविदास प्रथम, गुरु घासीदास द्वितीय एवं महर्षि छात्रावास तृतीय स्थान पर रहे।
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…
क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…
विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…
- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…