" data-ad-slot="">

जीबीयू के स्कूल ऑफ़ लॉ, जस्टिस एण्ड गवर्नेंस द्वारा प्रथम राष्ट्रीय वर्चुअल मूट कोर्ट,2020 का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,4 जून। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ,जस्टिस एंड गवर्नेंस प्रथम राष्ट्रीय वर्चुअल मूट कोर्ट कार्यक्रम का आयोजन 5-6 जून, 2020 को करने जा रहा है। यह कार्यक्रम अन्तर्राष्ट्रीय समस्या कोविड-19 के क़ानूनी पहलू पर आधारित है। कोरोना की बिभीषिका के इस दौर में छात्रों की शिक्षा प्रभावित न होने पाए एवं लॉक-डाउन का समुचित उपयोग लॉ फील्ड के छात्रों एवं शोद्यार्थियों के ज्ञान कौशल को रचनात्मक तरीके से विकसित करने हेतु स्कूल ऑफ़ लॉ ने मूट कोर्ट के आयोजन की घोषणा 7 जून को किया था। इस दो-दिवसीय मूट कोर्ट कार्यक्रम के कार्यान्यवन की अंतिम रूप-रेखा जारी करते हुए डीन, स्कूल ऑफ़ लॉ, जस्टिस एवं गवर्नेंस, प्रो. (डॉ.) एस.के. सिंह ने बताया कि वर्चुअल प्लेटफार्म के द्वारा देश के 11 राज्यों के लगभग तीन दर्जन लॉ इंस्टिट्यूट के टीम्स सम्मिलित हो रहे है। मूट कोर्ट में सम्मिलित होने के लिए कुल 34 टीमों ने रजिस्टर कराया। प्रथम चरण में इनमें से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली 8 टीम इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी और दूसरे चरण में चार टीमें भाग लेंगी। अंतिम चरण में दो टीमें भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले टीम्स राममनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी, लखनऊ, एन.एल.यू विशाखापट्नम, एन.एल.यू सोनीपत, जी. आई.एस.यू कोलकाता, सिमबायसीस पुणे, जी.एल.सी बॉम्बे, आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ मोहाली, एमिटी लॉ कॉलेज नोएडा, गीता रतन इंटरनेशनल बिज़नेस स्कूल, सेंटर फॉर लीगल स्टडीज, एवं आई.पी.यूनिवर्सिटी इत्यादि जैसे इंस्टिट्यूट से हैं। इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन, इंटरनेशनल लॉ कमीशन ,लीगल एडवाइजर, मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स एवं प्रो. कंवल डी.पी. सिंह, प्रोफेसर, इंद्रप्रस्थ  यूनिवर्सिटी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा करेंगे। समापन सत्र में मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज डॉ. जस्टिस कौशल जयेन्द्र ठाकेर होंगे एवं विशिष्ट अतिथिओं में जस्टिस अनंत विजय सिंह, सदस्य, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल एवं पूर्व जज, झारखण्ड हाई कोर्ट, डॉ. प्रदीप चौधरी, पूर्व जॉइंट सेक्रेटरी एवं प्रो. ए.पी. सिंह, डीन गुरु गोबिंद सिंह  इंद्रप्रस्थ  यूनिवर्सिटी होंगे। इस कार्यक्रम के आयोजक मंडल ने बताया कि विजेता टीम की घोषणा कार्यक्रम के अंतिम दिन 6 जून को किया जायेगा। मूट कोर्ट में प्रतिभागी टीम्स को तीन केटेगरी के पुरस्कार से एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा।  इस मूट कोर्ट कार्यक्रम के चीफ पैट्रन, कुलपति, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा एवं पैट्रन, डीन, स्कूल ऑफ़ लॉ, जस्टिस एण्ड गवर्नेंस, प्रो. (डॉ.) एस.  के. सिंह हैं। कार्यक्रम का आयोजन लॉ स्कूल के सहायक शिक्षकों डॉ. ममता शर्मा, डॉ. रमा शर्मा एवं डॉ. अक्षय सिंह द्वारा किया जा रहा हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>