" data-ad-slot="">

जीबीयू कैंपस से कॉरपोरेट तक सरल पारगमन पर वेबिनार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,27 अप्रैल। डिजिटल परिवर्तन की लहर ने आज दुनिया को अपने प्रभाव से घेर लिया है। शैक्षिक प्रणाली तकनीकी विकास की गति के साथ चलने में असमर्थ है और इसलिए दुनिया में कौशल अंतर को व्यापक बना रहा है। कॉर्पोरेट जगत की उम्मीदों और छात्रों की समझ के बीच के इस अंतर को घटाने की तत्काल आवश्यकता है। ऐसा करने के लिए एक प्रभावी तरीका यह है कि शैक्षिक पढ़ाई के दौरान कॉर्पोरेट प्रशिक्षण को भी बढ़ावा दिया जाये। कॉरपोरेट जगत का ज्ञान देने के लिए और अपने लक्ष्य तक पहुंचने का सफर आसान बनाने के लिए, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा द्वारा नौकरी पाने के लिए खुद को तैयार करने के सम्बन्ध में कैंपस से कॉरपोरेट तक सरल पारगमन  पर एक वेबिनार का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य अपनी पसंदीदा नौकरी प्राप्त करना रखा गया। यह वेबिनार माननीय कुलपति महोदय प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय और प्रो. पी.के. यादव डीन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस वेबिनार के मुख्य वक्ता सीमेंस लिमिटेड, गुरुग्राम के स्टैटेजी और बिजनेस डेवलपमेंट के प्रमुख  पूरव भट्ट रहे। पूरव भट्ट ने प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव को साझा किया और लक्ष्य को आसानी से प्राप्त करने के लिए प्रयासों में लगातार बने रहने जैसे कुछ प्रमुख बिंदुओं पर सुझाव दिए। व्यक्ति को अपने उद्देश्य प्राप्ति के सफर के दौरान हताश नहीं होना चाहिए। उन्हें सफलता के लिए संगठित तरीके से ध्यान केंद्रित करके धैर्य से काम लेना चाहिए। उन्होंने प्रतिभागियों से यह भी कहा कि वे असफलता से न डरें क्योंकि यह हमे सीखने की ओर ले जाता है। श्री पूरव भट्ट ने प्रतिभागियों को उन गलतियों के बारे में बताया जो की अक्सर विद्यार्थी अपना बॉयोडाटा बनाने में करते हैं। उन्होंने कॉरपोरेट के लिये सही तरीके से बॉयोडाटा बनाने के लिए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया और  उन महत्वपूर्ण बिंदुओ पर भी प्रकाश डाला जो कॉर्पोरेट कंपनी के लिए अपना बायोडाटा बनाते समय नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने छात्रों को अपने औद्योगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम को बहुत ईमानदारी से करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतिभागियों को सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से कॉर्पोरेट के लोगो के साथ संपर्क मे रहने की सलाह भी दी। उन्होंने प्रतिभागियों की कॉरपोरेट जगत तक की यात्रा को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए अलग-अलग तरीके, सुझाए और लक्ष्य प्राप्ति के लिए आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन किया। उन्होंने अपनी खुद की यात्रा के दौरान के अपने अनुभव को साझा करके छात्रों को असफलताओं से सदैव कुछ सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को यह भी परामर्श दिया कि उन्हे सब से कुछ अलग करना चाहिए जिससे  वे अपनी  अलग पहचान बनाए और  अपना लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त कर सके। वक्ता ने छात्रों को बताया कि यदि छात्र अपनी ड्रीम कंपनी में साक्षात्कार से पहले कंपनी के बारे मे जितना संभव हो सके पता कर लेते है तो उन्हें उस कंपनी मे नौकरी मिलने मे बहुत सहायता होती है। यह एक बहुत ही इंटरैक्टिव सत्र था। प्रतिभागियों ने स्पीकर से कई प्रश्न पूछे जिनका उत्तर अच्छी तरह से दिया गया। छात्र काफी संतुष्ट थे और भविष्य में कॉरपोरेट जगत की ओर अपने सरल पारगमन की आशा करते हैं। डॉ. निधि सिंह, एचओडी और डॉ. कृष्ण कुमार त्यागी, फैकल्टी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने इस वेबिनार का समन्वय किया। पूरे भारत से इस आयोजन के लिए 150 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट भी दिए गए। यह वेबिनार दो दिवसीय वेबिनार था, जिसका समापन कल हुआ था।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>