" data-ad-slot="">

जीबीयू में आर्ट ऑफ राइटिंग रिसर्च विषय पर शिक्षक व विद्यार्थियों के लिए वेबिनार आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,29 मई। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए लिखने की कला और शोध (आर्ट ऑफ राइटिंग रिसर्च)  विषय पर वेबिनार का सफलता पूर्वक आयोजन किया। जिसमें देश और विदेश से 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 2000 से ज्यादा प्रतिभागियों द्वारा वेबिनार को सफल बनाने में भागीदारी की गयी। यह वेबिनार  कुलपति प्रो. बी.पी. शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित की गयी है। प्रो. संजय शर्मा, डीन आईसीटी, और डॉ. प्रदीप तोमर, एचओडी, (सीएसई) ने सक्रिय रूप से इस वेबिनार के संचालन के लिए अपना पूर्ण सहयोग दिया। डॉ. अरुण सोलंकी और अदिति ने शुरुवात में सभी का स्वागत किया। डॉ. अरुण सोलंकी ने डॉ. सुदीप तंवर, निरमा यूनिवर्सिटी का मुख्य वक्ता के रूप में स्वागत किया। डॉ. सोलंकी, वेबिनार के कन्वेनर ने बताया कि प्रतिभागियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से फेसबुक और यूट्यूब पर भी वेबिनार का समान्तर सत्र शुरू किया गया। क्योंकि गूगल मीट पर सिर्फ 250 प्रतिभागी ही भाग ले सकते है। प्रो. सुदीप तंवर ने सभी को धन्यवाद करते हुए आर्ट और राइटिंग का रिसर्च एंड हायर एजुकेशन में महत्व बताया। प्रो. तंवर ने सभी तरह के रिसर्च पेपर्स के महत्व को अच्छी तरह से समझाया और बताया रिसर्च पेपर्स को कैसे लिखे की वो सबसे अच्छा पेपर बन जाये। प्रो. सुदीप ने बताया कि कैसे एक्सपेरिमेंट और रिजल्ट को लिखे की रिव्यूवर और एडिटर्स पेपर्स को एक्सेप्ट कर ले। प्रो तंवर ने बेसिक कंपोनेंट्स के बारे मे बताया ओर बताया कि कैसे कैसे आप पूरे रिसर्च पेपर को लिखे। कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के समस्त संकाय सदस्यों ने सक्रिय रूप से में भाग लेकर इस वेबिनार को सफल बनाया। अंत में अदिति ने प्रश्न और उत्तर सत्र को प्रारम्भ किया और सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>