ग्रेटर नोएडा,16 जनवरी। गौतमबुध विश्वविद्यालय में गुरुवार को दो दिवसीय उद्यमिता जागरूकता और प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय एमएसएमई भारत सरकार द्वारा किया गया। जिसके मुख्य अतिथि विजय कुमार निदेशक सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार थे। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कुलदीप कुमार सहायक निदेशक, एमएसएमई भारत सरकार, शैलेंद्र सिंह, प्रबंधक राष्ट्रीय लघु उद्योग, भारत सरकार एवं हरपाल सिंह सहायक निदेशक एमएसएमई ने अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को नवीन स्टार्टअप के लिए आवश्यक जरूरतों से अवगत कराना तथा छात्रों को रोजगार से स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर प्रो. संजय कुमार शर्मा डीन स्कूल ऑफ आईसीटी गौतमबुध विश्वविद्यालय, डॉ. विनय कुमार लिटोरिया निदेशक सीआरसी तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों के अधिष्ठाता एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…