जीबीयू में छात्र ने छात्रावास में की आत्महत्या

 

ग्रेटर नोएडा,23 दिसम्बर। ईकोटेक एक कोतवाली क्षेत्र स्थित गौतमबुद्ध विवि में देर रात बीटेक के एक छात्र ने छात्रावास के कमरे में आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने छात्र के परिजन को मामले की सूचना दी। जांच में पता चला है कि छात्र ने प्रथम वर्ष की कुछ विषयों की परीक्षा नहीं दी थी। वह किसी साथी से बात भी नहीं करता था। छात्र ने रविवार दोपहर छात्रावास की मेस में खाना नहीं खाया था। पुलिस ने बताया कि मूलरूप से मिर्जापुर निवासी एक छात्र जीबीयू से बीटेक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। इन दिनों विवि में सर्दियों की छुट्टियां चल रही है। अधिकांश छात्र अपने घर जा चुके है, लेकिन छात्र अपने घर नहीं गया। देर रात उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मामले में पारिवारिक व पढ़ाई दोनों से जुड़ा कोई कारण है, जिस वजह से छात्र ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि छात्र की अपनी कक्षा में किसी से दोस्ती नहीं थी। वह अक्सर गुमशुम रहता था। ईकोटेक एक कोतवाली प्रभारी अरूण कुमार ने बताया कि छात्र ने आत्महत्या की है। परिजन ने मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं की है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *