" data-ad-slot="">

जीबीयू में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढी,15 मई तक कर सकते हैं आवेदन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,25 अप्रैल। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के आगामी शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया 19 मार्च 2020 को शुरू हो चुका था। इसके तहत विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2020 की थी, लेकिन कोविड महामारी की वजह से चल रहे लॉकउन को देखते हुए विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि तथा प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव करने का निश्चय लिया है। उपर्युक्त विषय पर निर्णय हेतु 25 अप्रैल 2020 को विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप तोमर, समान्यव्यक डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव  एवं अन्य सदस्यों डॉ. विवेक मिश्रा, डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. अमित उजलायन, एवं विदेशी विद्यार्थियों के विभाग के निदेशक डॉ. अरविन्द कुमार सिंह के साथ सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए की गयी।  बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा से सलाह-मशविरा करते हुए तथा उनके द्वारा दिए गए निर्देशों को ध्यान में रखते हुए प्रवेश समिति ने सर्वसम्मति से आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ को 25 अप्रैल 2020 से बढ़ा कर 15 मई 2020 करने का निर्णय लिया है। तथा साथ ही प्रवेश परीक्षा जो की 17 मई 2020 को होना था, उसे फ़िल्हाल जून 2020 महीने के अंतिम सप्ताह में करने का निर्णय हुआ है। मेरिट पर आधारित आवेदन की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है यह पूर्व निर्धारित तिथि ही है और वो तिथि है 22 जून 2020। यहाँ यह जानकारी देना भी ज़रूरी है कि इन तिथियों में भी बदलाव हो सकता है अगर सरकार द्वारा ऐसा कोई दिशानिर्देश कोरोना महामारी को देखते किया जाता है तो विश्वविद्यालय प्रवेश समिति ने अब तक हुए आवेदनों पर भी विचार किया और अबतक की आवेदन से कुलपति को अबगत कराया और सब ने संतुष्टि ज़ाहिर की।

अभी तक के आवेदनों का ब्योरा निम्न है-

कुल आवेदन: लगभग 3000 (जिसमें भारतीय आवेदकों की संख्या 2700 से अधिक है जब कि विदेशी आवेदकों की संख्या 200 से अधिक है)। कुछ वैसे विषय जिसमें आवदनों की संख्या उत्साहित करने वाली है वो विषय हैं आईसीटी के बीटेक पाठ्यक्रम, मनोविज्ञान, एमबीए, बीकॉम, बायओटेक्नॉलॉजी में जिनोम इंजिनीरिंग एवं मलेक्युलर मेडिसिन, बीए एलएलबी, पोलिटिकल साइयन्स एंड अन्तरराष्ट्रीय सम्बंध, इत्यादि हैं।

विदेशी आवेदनों में ज़्यादातर आवेदन दक्षिण पूर्व एशिया के देशों वियट्नाम, म्यांमार, थाईलैंड, कम्बोडिया, लाओस, आदि से बौध अध्ययन विभाग के स्नातकोत्तर एवं शोध पाठ्यक्रमों में आया है। वैसे यहाँ यह भी बताना ज़रूरी है की सार्क देशों एवं विश्व के अन्य देशों जैसे मध्यपूर्व एशियायाई एवं अफ्रीकी देशों से भी आवेदन आए हैं। विदेशी छात्रों के आवेदन की अंतिम तिथि 22 मई 2020 ही है और फ़िल्हाल इसमें कोई तब्दीली नहीं की गयी है लेकिन अगर ज़रूरत  पड़ी तो इसमें भी बदलाव की जा सकती है। अतः सभी इच्छुक आवेदकों से विश्वविद्यालय प्रशासन यह उम्मीद करते  की वो वक़्त वक़्त पर अधिक जानकारी हेतु विश्वविद्यालय की अधिकारित वेब्साइट पर जा कर प्रवेश तथा अन्य विषयों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अगर कोई और जानकारी चाहिए हो तो वो निःसंकोच वेबसाइट पर उपलब्ध दूरभाष अथवा ईमेल से जानकारी ले सकते हैं।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>