" data-ad-slot="">

जीबीयू में भारतीय गणित को इतिहास में जगह दिलाने की आवश्यकता पर कार्यशाला

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-राष्ट्रीय गणित दिवस पर जीबीयू में अल्लाइड गणित विभाग ने शोध पर की चर्चा
ग्रेटर नोएडा,23 दिसम्बर। राष्ट्रीय गणित दिवस पर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के अप्लाइड गणित विभाग में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर एन.पी. मलकानिया ने महान गणितज्ञ रामानुजन के जीवन के उन पहलुओं पर प्रकाश डाला तो हमें हमेशा आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर डॉ. विकास पवार ने भारतीय गणित में शोध की कई संभावनाओं पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया संस्कृत में बहुत सारे गणित संबंधित विषय अभी तक अनछुए हैं जो हमारे अध्ययन में नहीं उनके अध्ययन की आवश्यकता है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. अमित अवस्थी ने बताया इतिहास हमें भविष्य की तरफ ले जाता है और हमारे पूर्व भारतीय गणित में बहुत सारे गणितज्ञ ऐसे हैं बहुत सारे गणित के विषय ऐसे हैं जो कि इतिहास की सीमा रेखा से बाहर हैं, हमें आवश्यकता है कि हम अपने भारतीय गणित को पढ़ें समझें और उस पर शोध करें एवं अपनी सोच को सभी के समक्ष लाएं। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास जैसी कई सामाजिक संस्थान इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। डॉ. अरुण कुमार ने इस अवसर पर समकालीन गणितज्ञों के विषय में बताया और उनके द्वारा किए जा रहे भारतीय विद्वानों एवं उनके कार्यों को चिन्हित किया। इस अवसर पर तनुजा मोक्षा विकास आदि छात्रों ने रामानुजन के जीवन पर व उनके कार्यों पर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया गणित और भौतिकी में एक विशेष संबंध है और अंकों के बिना किसी तरह का विज्ञान संभव नहीं। इस अवसर पर डॉ. सुशील कुमार, डॉ. अमित उजलायन, डॉ. जुल्फीकार, डॉ. प्रतीक्षा सक्सेना, डॉ. दीप्ति सिंह आदि उपस्थित थे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>