ग्रेटर नोएडा,3 सितम्बर। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय इस शैक्षिक सत्र के लिए चल रही नामांकन की प्रक्रिया के तहत रिमोट प्राक्टर्ड ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का दूसरा चरण सितम्बर 2-3 को आयोजित की गयी। इन दो दिनों में पीएच.डी. की सोलह विभागों के लिए और साथ ही एक-एक कार्यक्रम एम.फ़िल., एलएल. एम.एवं एम.एससी. (बायोटेक्नोलोजी) के लिए परीक्षा सम्पन्न हुई। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में अभ्यार्थियों की उपस्थिति अच्छी रही। सितम्बर 2 को आयोजित परीक्षा के प्रथम एवं द्वितीय पाली में 78 प्रतिशत एवं 88 प्रतिशत क्रमशः रही। जबकि सितम्बर 3 को दोनो पालियों में उपस्थिति 80 प्रतिशत एवं 81 प्रतिसत रही। यहाँ किसी कारणवश एम.फ़िल. (क्लिनिकल सायकोलजी) की परीक्षा नहीं हुई जो आनेवाले समय में जल्द ही करायी जाएगी। पिछले दो दिनों में सम्पन्न प्रवेश परीक्षा का परिणाम सम्भवतः इसी माह की 10 तारीख़ को घोषित कर दी जाएगी। तत्पश्चात् आधिकारिक तौर पर प्रवेश की अगली प्रक्रिया (साक्षात्कार) की घोषणा भी साथ ही की जाएगी। विश्वविद्यालय की इन कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु साक्षात्कार अनिवार्य (एम. एससी. बायोटेक्नोलोजी को छोड़ कर) प्रक्रिया होती है उसके बाद ही प्रवेश सुनिश्चहित की जाएगी। विश्वविद्यालय की नामांकन समिति छात्रों की रुझान एवं उपस्थिति से काफ़ी उत्साहित है और प्रवेश की इस प्रक्रिया द्वारा अच्छे नामांकन की उम्मीद कर रही है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…