" data-ad-slot="">

जीबीयू में सांस्कृतिक कार्यक्रम अभिव्यंजना का हुआ समापन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,30 अक्टूबर। गौतमबुद्ध विवि में अभिव्यंजना फेस्ट का समापन हो गया। यह उत्सव अपनी विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के साथ संगीत से लेकर वाद-विवाद, नृत्य, साहित्य आदि तक चलता रहा। शुक्रवार को दोपहर पहला कार्यक्रम, संगीत क्लब द्वारा आयोजित प्रोटेस्ट पोएट्री रैप का आगमन हुआ। विजेता कुछ इस प्रकार थे, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के सौरभ सिंह को पहले स्थान की प्राप्ति हुई, दूसरे स्थान पर वीबीपीएस से अंचित श्रीवास्तव थे और तीसरे स्थान की प्राप्ति जीबीपीयूएटी के सागर भट्ट को हुई। वॉक्स पॉप क्लब ने वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया था, जिसमें पहला स्थान बायोटेक्नोलॉजी के पहले वर्ष के स्टूडेंट ऋषभ कौशल को दिया गया, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के चैथे वर्ष के अभिषेक कुमार को दूसरा स्थान और बायोटेक्नॉलजी के पहले वर्ष के साक्षी मिश्रा और मनीषा मिश्रा को तीसरा स्थान मिला। सभी गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय से हैं। डांस क्लब द्वारा आयोजित नृत्य प्रतियोगिता के विजेता कुछ इस प्रकार थे, प्रथम पुरस्कार नेहा गुप्ता को मिला, उसके बाद श्रेया सक्सेना को दूसरा पुरस्कार और कृतिका शर्मा और शैलजा गुप्ता की जोड़ी को तीसरा पुरस्कार दिया गया। दिन को पूरी तरह से विभिन्न घटनाओं में विभाजित किया गया था। दोपहर 12 से 1 बजे तक म्यूजिक क्लब द्वारा प्रोटेस्ट कविता रैप की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालों की छात्रों ने अलग अलग विषयों पर रैप किया। डिबेट क्लब द्वारा आयोजित 1 बजे से 2 बजे तक एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता हुआ जिसमें छात्रों ने अपने सोच विचार को सबके सामने रखते हुए अपने कौशल का प्रदर्शन किया। दोपहर 2 से 3 बजे तक वोक्स पॉप क्लब द्वारा वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न डिपार्टमेंट के छात्रों ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए चलचित्र के निर्माण किए। दोपहर 3 से शाम 4 बजे तक लिटरेरी क्लब द्वारा स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता चली।अंत में डांस क्लब द्वारा आोजित 6 से 7 बजे तक श्कीप काम एंड डांसश् प्रियोगिता के साथ 2020 वर्ष के अभिव्यंजना त्योहार समाप्ति पर आया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

21 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>