ग्रेटर नोएडा। स्कूल ऑफ आईसीटी के कांफ्रेंस रूम में दो दिवसीय एक्सपर्ट लेक्चर का समापन हो गया। मुख्य वक्ता थापर विश्वविद्यालय के पूर्व चेयरमैन प्रो. बी.एल. सेठी थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने “सॉफ्टवेयर स्किल्स”, “सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग”, “सिस्टम मॉडलिंग व सिमुलेशन” आदि विषयों पर प्रकाश डाला। इसके बाद स्कूल ऑफ आईसीटी के सीनियर प्रोफेसर संजय कुमार शर्मा ने भी इन सिद्धांतों पर अपना पक्ष रखा व अपना अनुभव बताया। कार्यक्रम के संयोजक व कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागध्यक्ष डॉ. प्रदीप तोमर ने बताया कि इस तरह के एक्सपर्ट लेक्चर्स से स्कूल ऑफ आईसीटी के विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन होता है व विश्व में चल रही नयी व अत्याधुनिक रिसर्च क्रियाओं की जानकारी भी होती है। एक्सपर्ट लेक्चर के दौरान डा. संदीप शर्मा, डा. विदुषी शर्मा, डा. अरुण सोलंकी, डा. संध्या तरार समेत कई शिक्षकगण व छात्र मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…