ग्रेटर नोएडा,12 सितम्बर। जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा में इस विषम परिस्थिति में भी शिक्षा के सभी सोपानों पर सफलतापूर्वक अग्रसर होता हुआ नित्य नई उपलब्धियों के साथ अपनी कीर्ति पताका फहरा रहा है। 12 सितम्बर को जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में ग्रैंड पैरेंट्स डे का ऑनलाइन आयोजन किया गया। घर के वृद्ध ही परिवार की नींव होते हैं। अगर नींव मजबूत होगी तो संघर्षों के इस दौर में परिवार हर संघर्ष का सामना सफलता पूर्वक कर सकता हैं। अपने बड़ों को प्रसन्न रखना उनका आदर सम्मान करना सभी का कर्तव्य है। आयोजन का उद्देश्य नन्हे-मुन्हे छात्रों में बड़ों के प्रति आदरभाव का संचार करना है। इस आयोजन का शुभारम्भ मुख्यातिथि कुसुम श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि सीमा भटनागर ने विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणू सहगल के साथ ऑनलाइन विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्री नर्सरी, नर्सरी व एल.के.जी. की अध्यापिकाओं ने विभिन्न गीत-संगीत, तथा खेलों का आयोजन किया। जिसमें विज्ञापन प्रश्नोत्तरी व अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र थी। अंत में बच्चों के साथ आन लाइन गीत पर थिरकते हुए सभी दादा-दादी, नाना-नानी को अपना बचपन याद आ गया। सभी गणमान्यों ने विद्यालय के कुशल प्रशासन व शिक्षाप्रद नीतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की|
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…