ग्रेटर नोएडा,12 अगस्त। स्वर्ण नगरी स्थित जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्णजन्माष्टमी के उपलक्ष्य में ऑन लाइन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने कृष्ण भक्ति के अनेकानेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भक्तिरस के गीतों छोटी-छोटी गैया छोटे ग्वाल से जूम पर गुँजायमान हो गया। श्रीकृष्ण की बाललीला व डांडिया रास को देखते ही सबकी तालियों की ध्वनि ने आनन्द का समां बाँध दिया। छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किए गए इस कार्यक्रम ने सबको भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सबने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों का उत्साह व भक्ति के प्रति प्रेम की भावना सराहनीय है। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. रेणू सहगल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व श्रीमद्भगवदगीता से संबंधित तथ्यों को बताया तथा छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा कर सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दी।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…