ग्रेटर नोएडा,24 जुलाई। स्वर्ण नगरी स्थित जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में नेशनल मैंगो डे के उपलक्ष्य में प्री प्राइमरी के द्वारा ऑनलाइन प्रार्थना सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने अनेकानेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी छात्र आकर्षक मैंगो ड्रेस में जूम पर आए हुए थे। छात्रों द्वारा गाए गए मैंगो गीत आमरसीला. से सभी प्रसन्न हो गए। छात्रों द्वारा आम के विभिन्न उत्पादों के विषय में बताया गया तथा आम के विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया गया और विभिन्न गतिविधियाँ प्रस्तुत की गई एवं मैंगो क्राफ्ट भी बनवाया गया। इस कार्यक्रम ने सबको भावविभोर कर दिया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणू सहगलने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा साथ ही समापन की घोषणा करते हुए कहा कि आम भारत का राष्ट्रीय फल देश की संमृद्धि को व्यक्त करता है। यह भारत में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें विटामिन ए, सी और डी का समृद्ध स्रोत है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…