जेपी इंटरनेशनल स्कूल को इंडिया स्कूल मेरिट अवार्डस में मिला प्रथम स्थान

जेपी इंटरनेशनल स्कूल को इंडिया स्कूल मेरिट अवार्डस में मिला प्रथम स्थान

ग्रेटर नोएडा,16 दिसम्बर। जेपी इंटरनेशनल स्कूल को एजुकेशन टुडे इंडिया स्कूल मेरिट अवार्ड द्वारा बुनियादी ढांचा प्रावधान की श्रेणी में भारत के प्रमुख सीबीएसई स्कूलों में प्रथम स्थान प्रदान किया गया है वार्षिक एजुकेशन टुडे इंडिया स्कूल मेरिट अवॉर्ड्स, भारत के प्रमुख स्कूलों को 10 मापदंडों के आधार पर मूल्यांकन करता है, जैसे- शैक्षणिक प्रतिष्ठा, व्यक्तिगत ध्यान, बुनियादी ढांचा, नवीन शिक्षण पद्धति, सुरक्षा, स्वच्छता, खेल, दिए गए पैसे का मूल्य, समग्र विकास, नेतृत्व प्रबंधन गुणवत्ता, और शैक्षणिक गतिविधियां आदि। यह मूल्यांकन सबसे व्यापक एवं गहन सर्वेक्षणों में से एक माना जाता है, इस सर्वेक्षण के परिणाम, जूरी सदस्यों की रेटिंग, छात्रों के माता-पिता के वोट और एजुकेशन टुडे की टीम के विश्लेषण पर आधारित होते हैं। स्कूल के उपाध्यक्ष अमित सक्सेना ने इस अवार्ड के लिए सभी को बधाई दी और कहा कि छात्रों और स्कूल की लगातार प्रगति के लिए हम सदा ऐसे ही कार्य करते रहेंगे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *