" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

जेल से रिहा युवक अचानक हुआ लापता, अपहरण की आशंका

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। मारपीट के मामले में निरुद्ध जिला कारागार से 4 दिन पूर्व रिहा हुए युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। काफी तलाश के बावजूद भी सुराग नही लगने पर युवक के पिता ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने इकोटेक थाना क्षेत्र का मामला बताकर पीड़ित को टरका दिया। उधर इकोटेक थाना पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं की तो हताश होकर पीड़ित ने अनहोनी की आशंका जाहिर कर अपर पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है। अपर पुलिस आयुक्त को सौंपे पत्र के मुताबिक गांव फलैदा निवासी बाबू पुत्र दीवान ने शिकायत की है कि उसका पुत्र सुनील मारपीट के एक मामले में रबूपुरा पुलिस ने जेल भेजा था। गत 15 दिसम्बर को न्यायालय से सुनील की जमानत हो गई लेकिन वह अभी तक घर नहीं पहुंचा है। पीड़ित ने इस बाबत जिला जेल पर जानकारी की बताया गया कि 15 दिसम्बर की रात्रि करीब 9 बजे उसे रिहा कर दिया गया है। आरोप है कि पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की लेकिन इकोटेक थाना क्षेत्र का मामला बताकर पुलिस उसे टरका दिया। जब वह इकोटेक थाना गया तो रबूपुरा पुलिस से शिकायत का हवाला देकर कोई सुनवाई नहीं की गई। शिकायती पत्र में पीड़ित ने अपने पुत्र के अपहरण व किसी अनहोनी की भी आशंका जताई है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>