" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

जेवर एयरपोर्ट से विस्थापित किसानों ने उठायी मुआवजा बढ़ाने की मांग,एसडीएम ने किसानों के साथ की बैठक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
जेवर। जेवर के प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में जेवर एयरपोर्ट से विस्थापित होने वाले किसानों के पुनर्वास हेतु भूमि अर्जन के लिए जेवर बांगर के किसानों से जमीन लेने के लिए एसडीएम ने एक बैठक की। बैठक में किसानों ने मुआवजा बढ़ाये जाने की मांग की। किसानों का प्रतिनिधित्व चौधरी योगेश तालान ने किया। बैठक मेंं 150 किसानों ने भाग लिया। योगेश चौधरी किसान प्रकोष्ठ सेे उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। योगेेेश चौधरी ने बताया कि बैठक में एसडीएम ने 2800 प्रति वर्ग मीटर का मुआवजा दिए जाने की बात कही और इसपर किसानों ने असहमति जताई। साथ ही योगेश चौधरी ने कहा कि पिछले 5 से 6 सालों से जिले का जो सर्किल रेट नही बढा है उसको बढ़ाया जाए। 5.5 लाख रूपए की जगह नौकरी मिले जिसे लिखित में बताया जाए कि नौकरी कैसी, कब और कहां मिलेगी। बालिग का आयु निर्धारण जिस दिन जमीन ली जाए उसी दिन से मानी जाए न की 2018 से। किसानों को दूसरी जगह खेती की लिए भूमि खरीदने पर स्टाम्प शुल्क माफ की जाए। ग्रामीण क्षेत्र को शहरी घोषित करने के निर्णय को वापस किया जाए। सरकार द्वारा 500/- प्रति वर्ग मीटर अतिरिक्त की घोषणा को लागू किया जाए आदि  मांगों को पूरा किया जाए। वहीं जेवर तहसीलदार ने बताया कि अधिकतर किसान 2800 प्रति वर्ग मीटर पर सहमत हैं।
Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>