रबूपुरा। गत दो सप्ताह से कृषि बिलों पर जारी किसान आंदोलन को लेकर फिलहाल कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा है। वहीं इसे लेकर किसान संगठनों की राय भी अलग-अलग प्रतीत हो रही है जिससे संगठन एक दूसरे के कार्यक्रमों से भी अपने को अलग रखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों को तबज्जों दे रहें हैं। जहां शनिवार को भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने सांसद को घेराव कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा है तो वहीं कुछ संगठन सोमवार को डीएम कार्यालय का घेराव कर भूख हड़ताल करेंगे। किसान एकता संघ महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गीता भाटी ने बताया कि रविवार को एक बैठक आयोजित कर निर्णय लिया गया है कि सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा जायेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर भूख हड़ताल की जायेगी। बताया जाता है कि कुछ अन्य संगठन भी सोमवार को इस कार्यक्रम में शामिल होंगें। उधर चिल्ला बार्डर पर भाकियू भानु के धरने को समाप्त करने की बात को युवा बिंग के राष्टीय अध्यक्ष धीरू भैया ने अफवाह बताते हुए धरना निरन्तर जारी रखने का दावा किया है तथा आगे की रणनीति पर मथंन की बात कही है। वहीं जानकारों की मानें तो किसान आंदोलन पर हो रही राजनीति, कुछ असमाजिकता एवं संगठनों के आपसी मतभेद से आंदोलन की कड़ी कमजोर होती नजर आ रही है।
डीएम कार्यालय को घेराव करेगा किसान संगठन






