डीयू में हिमांशु चेची ने सेन्ट्रल काउंसिल के लिए निर्विरोध घोषित

नई दिल्ली।दिल्ली विश्वविद्यालय में हो रहे छात्र संघ चुनाव में पीजीडीएवी कॉलेज से हिमांशु चेची ने निर्विरोध जीत हासिल की। 4 तारीख पीजीडीएवी कॉलेज से हिमांशु ने CC पोस्ट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।5 तारीख को नामांकन वापसी की तारीख थी  नामांकन वापसी में  जिन लोगों ने पर्चे भरे थे उन्होंने  हिमांशु पर भरोसा कर  अपना समर्थन हिमांशु को देकर अपने नाम वापस ले लिए। जिससे हिमांशु चेची को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया। औपचारिक घोषणा 12 सितंबर को चुनाव परिणामों के साथ ही होगी ।हिमांशु ने निर्विरोध जीतने पर सभी सहयोगियों व छात्रों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह हमेशा उनका ऋणी रहेगा और हर वक्त कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ा रहेगा। हिमांशु चेची अपनी जीत दर्ज कर अपने काफिला के साथ हाईवे होते हुए परी चौक पहुंचा जहां सैकड़ों लोगों व युवाओं ने हिमांशु चेची का फूल मालाओं से स्वागत किया। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि  दिल्ली यूनिवर्सिटी में  अपने क्षेत्र के बच्चों का  राजनीति में पहुंचना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है  और हम अपना आशीर्वाद देते हैं हिमांशु इस क्षेत्र में आगे बढ़कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करें ।हिमांशु चेची के निज निवास तुगलपुर पर सैकड़ों लोग बधाई देने पहुंचे। हिमांशु जो कांग्रेस नेता मनोज चौधरी के पुत्र व क्षेत्र के जाने-माने प्रतिष्ठित व्यक्ति श्री महेंद्र सिंह प्रधान जी के सुपौत्र हैं।हिमांशु  ने जीतने पर सभी सहयोगियों अपने साथियों को धन्यवाद कर आश्वासन दिया कि वह उनके भरोसे पर खरे उतरेंगे और छात्रों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ कर उनके हको को दिलवाने का काम करेगे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *