तीन दिन तक रबूपुरा कस्बे में दिन में गुल रहेगी बिजली

रबूपुरा। कस्बा स्थित उपकेंद्र को आपूर्ति करने वाले सौंदा हबीबपुर बिजली घर पर यार्ड़ में मरम्मत कार्य के चलते आगामी तीन दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। तत्पश्चात सुचारू रूप से आपूर्ति की जायेगी। उपकेंद्र के अवर अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि सौंदा हबीबपुर यार्ड़ पर मरम्मत कार्य किया जायेगा। जिसके चलते गुरूवार, शुक्रवार व शनिवार को सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक क्षेत्र में विद्युत कटौती रहेगी। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार असुविधा नहीं हो इसके लिए सूचना जारी की गई है तथा लोगों से जनसंर्पक करके भी इसके सम्बंध में जानकारी दी जा रही है। शनिवार के बाद से समस्त आपूर्ति सुचारू रूप से की जायेगी।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *