" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

दबंगो ने घर में घुसकर दंपती के साथ किया मारपीट, तीन लोग हुए घायल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कस्बा में दबंगों द्वारा घर में घुसकर दंपती व उनकी बेटी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। हमले में दंपती व उनकी 12 वर्ष की बेटी घायल हो गई। आरोप है कि शिकायत व मेडिकल रिपोर्ट के बावजूद भी स्थानीय पुलिस ने पीड़ित का केस दर्ज नहीं किया तथा पीड़ित को धमकाकर भगा दिया गया। सोशल प्लेटफॉर्म के जरिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों से शिकायत पर करीब 2 सप्ताह पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा के मोहल्ला अम्बेडकर नगर निवासी जगपाल पुत्र जगत सिंह का गत 13 अगस्त को पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है इसी के चलते तीन लोगों ने अपनी पत्नियों को साथ लेकर जगपाल के घर मे घुसकर लाठी डंडे से हमला कर दिया था। जिसमे जगपाल, उसकी पत्नी व 12 वर्षीय बेटी घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया था। पीड़ित का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद भी स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तथा आरोपियों से साठ-गांठ कर कोतवाली पहुंचने पर उल्टा पीड़ित को धमकाते हुए धमका कर भगा दिया जाता। हताश होकर पीड़ित ने अपने परिचितों के माध्यम से सोशल मीडिया के जरिये प्रदेश के मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों से समूचे घटनाक्रम की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। तब जाकर पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>