" data-ad-slot="">

दरयाव आदर्श वन्स शिक्षा समिति बच्चों को बांटा यूनिफार्म, दिया जा रहा है अक्षर ज्ञान

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,29 अक्टूबर। दरयाव आदर्श वन्स शिक्षा समिति ने गाँव मिलक लच्छी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में झुग्गियों में रहने वाले नौनिहालों को सर्दी की यूनिफार्म का वितरण किया, जिससे की बच्चों को सर्दी में बिना किसी परेशानी के अक्षर ज्ञान कार्यक्रम को निरंतर जारी रखा जा सकें। इससे पहले समिति ने शिक्षार्थियों को पुस्तकें, बैग स्टेशनरी एवं शिक्षा की अन्य सामग्री उपलब्ध करायी थी एवं समिति झुग्गियों में जाकर ही माता पिता एवं नौनिहालों को अक्षरज्ञान सिखा रही है। समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. सुरेश नागर ने अक्षर ज्ञान का पाठ पढ़ाते हुए बताया कि यदि हम शिक्षा के प्रति अपनी सोच में परिवर्तन लाएं और शिक्षा की उपयोगिता के बारे में जानें तो समाज में एक बहुत बड़ा परिवर्तन आ सकता है। जिससे की हर घर में शिक्षा का प्रकाश लाया जा सकता है एवं सुशिक्षित समाज की कल्पना को भी पूरा किया जा सकता है, क्योंकि शिक्षित समाज से ही विकसित राष्ट्र की कल्पना को पूरा किया जा सकता है। किसी भी सशक्त राष्ट्र के निर्माण में मूल्यों एवम आचरण की शिक्षा की विशेष भूमिका और आवश्यकता होती है। इसलिए नई शिक्षा नीति में भी भारतीय मूल्यों को समाविष्ट करने के साथ ही इसमें सार्थक ढंग से पाठ्यक्रमों एवं पाठ्यचर्या के साथ जोड़ने की प्रवृत्तियाँ विकसित की गई है। देश की श्रेष्टता तभी सार्थक है जब हर घर शिक्षा का दीप जले इन सभी का समन्वय ही देश को सक्षम बनाएगा। समिति का प्रमुख उद्देश्य योजनाबद्ध ढंग से तथा निरंतर कार्य कर पूर्ण कटिबद्ध होकर अक्षरज्ञान कार्यक्रम को संचालित करना है, जिससे की प्रत्येक शिक्षा से वंचित जन को इसका लाभ मिल सकें। निःशुल्क यूनीफॉर्म वितरण एवं अक्षरज्ञान कार्यक्रम में समिति के प्रमुख सदस्य पंकज नागर, हैपी सिंह रिषभ, विनोद एवं बाबा खड़क सिंह शामिल रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>