" data-ad-slot="">
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नई दिल्ली, 18 मई। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने आज लाखों छात्रों अनिश्चतताओं को विराम देते हुए सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की बची हुई परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। दसवीं की परीक्षाएं उत्तर पूर्वी दिल्ली के छात्रों के लिए आयोजित की जाएँगी वहीँ बारहवीं की परीक्षाएं देश भर के छात्रों के लिए होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 से 1:30 बजे के बीच होंगी। दसवीं के छात्रों के लिए 1 जुलाई को सामाजिक विज्ञान, 2 जुलाई को विज्ञान, 10 जुलाई को हिंदी और 15 जुलाई को अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की जाएँगी। बारहवीं के छात्रों के लिए 1 जुलाई को होम साइंस, 2 जुलाई को हिंदी, 3 जुलाई को फिजिक्स, 4 जुलाई को एकाउंटेंसी, 6 जुलाई को केमिस्ट्री, 7 जुलाई को कंप्यूटर, 8 जुलाई को इंग्लिश, 9 जुलाई को बिज़नेस स्टडीज, 10 जुलाई को बायोटेक्नोलॉजी, 11 जुलाई को जियोग्राफी, 13 जुलाई को सोशियोलॉजी, 14 जुलाई को पोलिटिकल साइंस और 15 जुलाई को गणित, इकोनॉमिक्स, इतिहास और बायोलॉजी की परीक्षा होगी। बारहवीं की फिजिक्स, एकाउंटेंसी, केमिस्ट्री, अंग्रेजी, पोलिटिकल साइंस, गणित, इकोनॉमिक्स, इतिहास और बायोलॉजी की परीक्षाएं सिर्फ उत्तर पूर्वी छात्रों की होंगी वहीँ बाकि विषयों की परीक्षाएं देश भर के सभी छात्रों के लिए होंगी।  इसके पहले छात्रों के साथ 5 मई को वेबिनार संवाद के दौरान डॉ निशंक ने कहा था कि 1-15 जुलाई के बीच में सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की बची हुई परीक्षाएं आयोजित की जाएँगी।

सीबीएसई बोर्ड 12वीं की बची बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां और डेटशीट

1 जुलाई – होम साइंस

2 जुलाई – हिन्दी इलेक्टिव और हिन्दी कोर

3 जुलाई – फिजिक्स (नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के लिए)

4 जुलाई – एकाउंटेंसी (नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के लिए)

6 जुलाई – केमिस्ट्री (नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के लिए)

7 जुलाई – इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिकल (न्यू), कंप्यूटर साइंस (न्यू), इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिकल (ओल्ड), कंप्यूटर साइंस (ओल्ड)

8 जुलाई – इंग्लिश इलेक्टिव-एन,  इंग्लिश इलेक्टिव-सी, इंग्लिश कोर (नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के लिए)

9 जुलाई – बिजनेस स्टडीज

10 जुलाई – बायोटेक्नोलॉजी

11 जुलाई – जियोग्राफी

13 जुलाई – सोशियोलॉजी

14 जुलाई – पॉलिटिकल साइंस (नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के लिए)

15 जुलाई – मैथमेटिक्स, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, बायोलॉजी (नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के लिए)

इस अवसर पर निशंक ने कहा, “मंत्रालय इस बात के लिए पूर्णतयः प्रतिबद्ध था कि परीक्षा तिथियां घोषित करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि छात्रों को परीक्षा की तैयारियों का भरपूर समय मिले। इसी लिए हमने समय रहते तिथियों की घोषणा की है। अब छात्र पूरी तरह से बेफिक्र होकर अपनी तैयारियों पर ध्यान लगा सकेंगे. इसके अलावा हमने सीबीएसई को यह भी निर्देश दियें हैं कि वो परीक्षाएं आयोजित करवाते समय सोशल डिस्टैन्सिंग का ध्यान रखा जाये ताकि छात्रों एवं अध्यापकों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित किया जा सके।”

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>