" data-ad-slot="">

दस साल से बंधक बनी झारखण्ड की लड़की को महिला शक्ति सामाजिक समिति ने दिलायी आजादी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,28 मई। महिला शक्ति सामाजिक समिति ने 10 साल से बंधक बनी झारखंड की एक लड़की रानी को पुलिस की मदद से एल्डिको ग्रीन मेडोज सोसाइटी ग्रेटर नोएडा से रेस्क्यू करवाया। पिछले 16 मई को अध्यक्ष साधना सिन्हा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने  फोन से इसकी जानकारी दी। अतः साधना सिन्हा ने अपनी टीम के साथ इसकी तहकीकात की और इसकी सत्यता के आधार पर डीसीपी क्राइम  वृंदा शुक्ला को इसकी सूचना दी। डीसीपी क्राइम ने स्थानीय थाना को आदेशित करते हुए लड़की को मित्तल परिवार से रेस्क्यू कराया। फिर इसे नारी निकेतन मेरठ मे सुरक्षित रखा गया। इसी दौरान समिति ने पुलिस की मदद से पीडिता रानी के बताए अनुसार इसके परिवार की खोज करवाई और इसमें हमे जल्द ही सफलता मिली। तत्पश्चात उसके भाई को झारखंड पुलिस के साथ यहां लाया गया। उसने अपनी बहन की पहचान की। महिला शक्ति सामाजिक समिति की अध्यक्षा साधना सिंन्हा ने बताया कि हमने उस परिवार से लड़की को पूरी धनराशि उसका वेतन एवं मुआवजा के रूप में उसे बैंक में अकाउंट खुलवा कर तत्काल दिलवाया एवं लड़की को एक स्मार्टफोन भी दिलवाया गया, ताकि  वह जहां भी जाए हमारी संपर्क में रह सके या ये अपनी परेशानी (अगर कोई हो) हमें या पुलिस को बता सके। दोनों भाई बहन काफी खुश हुए। साथ ही महिला शक्ति की पूरी टीम मे, एक पीड़ित लड़की को उसके परिवार से मिलवा कर खुशी की लहर दौड गई। इस पूरी प्रक्रिया में डीसीपी वृंदा शुक्ला एवं बीटा-दो थाना प्रभारी उपाध्याय एवं एस आई  तोमर का पूरा सहयोग मिला। महिला शक्ति सामाजिक समिति गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह से यह मांग करती है कि जब यहां पुलिस कमिश्नरी बन गई है तो यहां एक नारी निकेतन या किसी भी तरह की पीड़ित महिला लड़की बालिग नाबालिग किसी को भी रखे जाने के लिए एक  नारी निकेतन की अत्यंत आवश्यकता है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>