रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दहेज की मांग पूरी नही होने पर ससुरालियों द्वारा मारपीट कर घर से निकलने का मामला सामने आया है। इतना ही नही पीड़िता के पति ने 3 बार तलाक, तलाक, तलाक बोलकर उसे तलाक दे दिया। पुलिस ने शिकायत पर एक महिला समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार गांव सिरौली बांगर निवासी फिरोज का आरोप है कि उसने अपनी बहन रजिया की शादी करीब 6 वर्ष पूर्व झाझर निवासी नसरुद्दीन के साथ कि थी। आरोप है ससुराल वाले दिए गए दहेज से खुश नही थे तथा कुछ समय बाद दहेज में कार व नकदी की मांग कर विवाहिता को परेशान करने लगे। आरोप है कि की बार समझाने के बावजूद भी वह नही माने और दहेज की मांग व उत्पीड़न जारी रखा। पीड़िता के असमर्थता जताने पर उक्त ने रविवार शनिवार को उसके साथ मारपीट की और उसके पति ने तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर पर नसरुद्दीन, मुमतियाज, मोविना व इखलाक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…