दादरी से गाजियाबाद के लिए बस को  दादरी विधायक तेजपाल नागर ने दिखायी हरी झंडी

दादरी से गाजियाबाद के लिए बस को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने दिखायी हरी झंडी

ग्रेटर नोएडा,10 दिसम्बर। दादरी विधानसभा क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने की लिए दादरी विधायक तेजपाल नागर ने गाजियाबाद से गांवों के रास्ते दादरी तक जाने के लिए बस का शुभारम्भ किया। यह बस गाजियाबाद से चलकर ग्राम अच्छेजा, सादुल्लापुर, बैद्पुरा, सैनी, सुनपुरा, खेड़ी, रूपवास होते हुए दादरी तक जाएगी तथा इसी रूट से वापस गाज़ियाबाद पहुंचेगी। विदित है की दादरी विधानसभा के उक्त गांवों में कोई भी सरकारी यातायात की सुविधा नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए दादरी विधायक ने इन गांवों में बस का संचालन कराया। दादरी विधायक ने ग्राम वैद्पुरा में बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस को हरी झंडी दिखाते हुए दादरी विधायक ने कहा कि दादरी विधानसभा के सभी गांवों को यातायात की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी, ऐसे सभी गांवों के लिए बस चलवायी जायेगे, जहाँ कोई सरकारी यातायात की सुविधा उपलब्ध नहीं है। दादरी विधायक दुवारा गांवों को आवागमन हेतु दी गयी बस की सौगात के लिए सभी लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर दादरी विधायक के साथ ग्राम अच्छेजा से जयवीर नम्बरदार, चमन प्रधान, रामभूल शर्मा, अजय प्रधान, कपिल नागर, चमन चेयरमैन, राज नागर, ग्राम सादुल्लापुर से करतार मास्टर, आदित्य शर्मा, महावीर, विपिन नागर, विजयपाल मुकद्दम, ग्राम वैदपुरा से अशोक नागर, राजे कसाना, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *