दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने सोसाइटी के बच्चों को रचनात्मकता के लिए किया जागरुक

ग्रेटर नोएडा,10 फरवरी।  दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क 3, की ओर से बच्चों की व्यस्त गतिविधि को मनोरंजनपूर्ण व कलात्मक बनाने हेतु कार्यक्रम आयोजित हुए। विद्यालय संचालकों का मानना है कि विद्यार्थी चाहे किसी भी उम्र का हो, बढते किताबों की जिम्मेदारी तथा अपनों के सीमित होते दायरे ने उन्हें एकाकीपन से भर दिया है जिसके परिणामस्वरूप हमारे यह बच्चे मोबाइल और टीवी के दर्शक और प्रशंसक बन गए हैं।

ऐसे में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क 3, ग्रेटर नोएडा ने एक नई पहल की है। विद्यालय संचालक बच्चों की नीरस जिंदगी में कलात्मक रंग भरने की कोशिश कर रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत ग्रेटर-नोएडा स्थित एवीजे होम्स और ओसिस होम्स बीटा-दो में विद्यालय परिवार द्वारा शैक्षणिक व मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने प्लास्टिक के बढते दुष्प्रयोग विषय पर कलात्मक चित्रकारी कर रंगों से सजाते हुए समाज में एक नई चेतना जागृत की। साथ ही देखा गया कि बच्चे सामूहिक तौर पर नृत्य व संगीत का आनंद भी ले रहे थे। विद्यालय का यह कदम नई पीढ़ी में एक नई उर्जा संचार के साथ-साथ शिक्षा को असीम ऊँचाइयों तक पहुँचाने में संबल का  काम करेगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित किया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *