दुकानदार पर जानलेवा हमला व लूटपाट का आरोप

दुकानदार पर जानलेवा हमला व लूटपाट का आरोप

रबूपुरा। दुकान के लिए जेवर से समान लेने जा रहे क्षेत्र निवासी एक युवक ने गांव के ही लोगों द्वारा गाली-गलौच करते हुए जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। साथ ही पीड़ित ने रूपये व बाईक लूटने का भी आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। परिजनों ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर पुलिस लूटपाट से इंकार करते हुए मामले को आपसी मारपीट का बताते हुए जांचोपरान्त कार्रवाई का दावा कर रही है। गांव फलैदा निवासी सोनू पुत्र ओमी का आरोप है कि रविवार शाम करीब 4 बजे अपनी दुकान के लिए जेवर से समान लेने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही तीन लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौच करते हुए लाठी डंडो व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उक्त ने पीड़ित की जेब में रखे करीब 20 हजार रूपये व बाईक छीन लिए। पीड़ित के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *