ग्रेटर नोएडा,14 सितम्बर।गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा एवं साहित्य विभाग ने हिन्दी-दिवस ऑनलाइन समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश रहे। उन्होंने भाषा की उत्पत्ति, विकास एवं इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश में हिन्दी सर्वाधिक प्रयोग में लायी जाने वाली भाषा है, हमारे देश की अपनी राष्ट्रभाषा होनी चाहिए। इस कार्यक्रम में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. श्रवण कुमार मुख्य वक्ता रहे। डॉ. श्रवण कुमार ने भारतवर्ष में हिन्दी के विकास तथा भाषिक प्ररिप्रेक्ष्य में हिन्दी के विकास में उत्पन्न होने वाले अवरोधों पर विस्तार से चर्चा की। यह कार्यक्रम गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के ऑफिशियल यू-ट्यूब पर सीधे प्रसारित हुआ। मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता डॉ. नीति राणा के सहयोग एवं आशिर्वाद से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन भारतीय भाषा एवं साहित्य विभाग की प्राध्यापिका डॉ. रेनू यादव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश ने किया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…