देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर लाल नेहरू की मनायी गयी जयंती

 

ग्रेटर नोएडा,14 नवम्बर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय अल्फा-वन पर जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में देश के प्रथम प्रधानमंत्री  स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनको पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु सर्वप्रिय योग्य प्रशासक एवं देश से प्यार करने वाले नेता थे। पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का शिल्पकार कहा जाता है क्योंकि उन्होंने देश को प्रगति की राह पर ले जाने के लिए देश का उद्योगिकीकरण भांखड़ा नांगल जैसे बांध बनाए, जिससे कृषि उपज और देश में बिजली की आपूर्ति हुई। उन्होंने इसरो जैसे विश्वस्तरीय अंतरिक्ष संस्थान की स्थापना की। उन्होंने आईआईटी आईआईएम एम्स जैसे संस्थान देश को दिए। उन्होंने कभी जाति धर्म विशेष की बात नहीं की हमेशा एकता और अखंडता के लिए सारा जीवन लगा दिया वह चाहते थे  कि हमारा देश  एकता के बंधन में बंद कर  विश्व की नंबर वन शक्ति बने। जवाहरलाल नेहरू जी बच्चों से बहुत प्यार करते थे, इसीलिए 14 नवंबर को  बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रभारी  वीरेंद्र सिंह गुड्डू, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नगर, अजीत सिंह दौला, सेवादल अध्यक्ष अशोक पंडित, महिला अध्यक्ष सुनीता शारदा, ज्ञान प्रकाश शर्मा,नीता चौहान, रोजी लांबा, सुनैना सिंह, सुरेश, नीरज शर्मा, एम एल वर्मा, रामभरोसे शर्मा, यतेंद्र कसाना,  नवीन नागर,  अखिला सागर शर्मा,  पुनीत  सनी  प्रधान,  धर्मेंद्र भाटी, आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *