" data-ad-slot="">

देश में ह्रदय और रक्तचाप संबंधित रोगों का आंकड़ा चिंता का विषय

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-जेपी अस्पताल ने किया स्वास्थ्य के प्रति जागरुक, लगाया मुफ्त जांच शिविर    

 नोएडा। एक स्टडी के अनुसार 1990 के बाद से देश में ह्रदय संबंधी रोगों में तकरीबन 50 फ़ीसदी इजाफा हुआ है, वहीँ एक अन्य स्टडी के मुताबिक देश में युवाओं में हड्डियों से संबंधित रोगों कि भी चिंताजनक स्तिथि है। आंकड़े निश्चित रूप से निराशाजनक हैं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हाल ही में जेपी अस्पताल, नोएडा ने जे .एम अरोमा, क्लब हाउस, सेक्टर- 75 में मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया। कैंप में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, बी .एम .डी जैसी जांच की सुविधाएं उपलब्ध थीं, साथ ही फीज़िश्यन, ऑर्थोपेडिक , कार्डियोलॉजी  संबंधित परामर्श दिए गए। डॉक्टर मिथिलेश, एसोसिएट कंसल्टेंट, कार्डियोलॉजी, फिजिशियन डॉक्टर के पी दत्ता और डॉक्टर राजेश गुप्ता, कंसल्टेंट, ऑर्थोपेडिक्स  ने कैंप में आए लोगों को परामर्श दिए। तकरीबन  90 की संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।

डॉक्टर एसोसिएट मिथिलेश, कंसल्टेंट, कार्डियोलॉजी, जेपी अस्पताल, नोएडाने कहा कि, “दुखद है कि देश में मृत्यु के सर्वाधिक मृत्यु के आंकड़े पेश करने वाले रोगों में से एक हृदयरोग है आधुनिक इलाज के तरीकों की बदौलत अब स्थितियों को बदलना आसान है, साथ ही इसके लिए जीवनशैली में बदलाव बेहद ज़रूरी है ध्यान देने वाली बात है कि एक बार हृदयरोग की चपेट में आने के बाद जीवनशैली में सख्त बदलाव किए जाते हैं लेकिन इसी जीवनशैली में पहले से ही स्वस्थ आदतें जोड़ना  ह्रदयरोग के जोखिम को भी कम कर देते हैं इसलिए हर एक व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति सजग होने की आवश्यकता हैएक स्टडी के मुताबिक देश में हर पांच में से एक युवा व्यस्क व्यक्ति ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहा है। ब्लड प्रेशर  एक ऐसी समस्या है जो रक्त प्रवाह के साथ साथ शरीर में अन्य रोगों को भी जन्म देती है। ऐसे में इसकी नियमित जांच को प्राथमिकता देनी होगी, ताकि समय से रोगों का पता लगाया जा सके और रोकथाम की जा सके। इस विषय पर फिजिशियन डॉक्टर के पी दत्ता, जेपी अस्पताल, नोएडा ने कहा कि, “नियमित जांच व्यक्ति के स्वास्थ्य में एक अहम भूमिका अदा करती है क्योंकि समय पर जांच से रोगों को गंभीर होने से रोका जा सकता है,इस दिशा में जेपी अस्पताल द्वारा लगाया जाने वाला कैंप निश्चित रूप से सराहनीय कदम है।“

डॉक्टर राजेश गुप्ता, कंसल्टेंट, ऑर्थोपेडिक्स , जेपी अस्पताल, नोएडा ने कहा कि, “हाल की डब्ल्यू .एच .ओ की भी रिपोर्ट कहती है कि बहुत बड़ी संख्या में आजकल के किशोर व्यायाम की ओर ध्यान नहीं देते, जबकि हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे खान पान के साथ साथ व्यायाम की भी बहुत बहुत बड़ी भूमिका है जेपी अस्पताल द्वारा लगाये गए इस कैंप में आये लोगों की संख्या बताती है कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक हो रहे हैं जो कि एक उम्मीद की किरण है।“ अपने मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ देने के साथ साथ जेपी अस्पताल, नोएडा समाज के प्रति अपने दायित्व को समझते हुए समय समय पर मुफ्त चेक अप कैंप और जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली गयी भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण ग्रेटर…

12 hours ago

वीएसआईईटी ने  13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से किया   एमओयू, छात्रों को मिलेगा वैश्विक इंडस्ट्री एक्सपोजर

ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…

13 hours ago

जनसेवा को समर्पित कैलाश हॉस्पिटल में 150 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंसर विभाग : डॉ. महेश शर्मा

90 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनें और 70 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन…

2 days ago

सरदार पटेल की जयंती को ऐतिहासिक बनाएगी गुर्जर महासभा….29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम पहुंचने का किया आह्वान

29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में जुटेगा गुर्जर समाज, तैयारियों को लेकर ग्रेटर नोएडा में…

2 days ago

कैलाश इंस्टीटूट ऑफ़ नर्सिंग, नॉलेज पार्क-3 में राष्ट्रचिंतना गोष्ठी में तकनीकी युव में आध्यात्मिकता एआई और क्वांटम पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रचिंतना की 36वीं गोष्ठी का आयोजन कैलाश इंस्टीटूट ऑफ़ नर्सिंग, नॉलेज पार्क 3,…

2 days ago

केसीसी इंस्टीट्यूट के 5वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दी गयी उपाधियां, नवनीत सिकेरा ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

ग्रेटर नोएडा। केसीसी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एंड हायर एजुकेशन, ग्रेटर नोएडा में 5वें दीक्षांत समारोह…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>