रबूपुरा। ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना वायरस ने तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। क्षेत्र के गांव में भाजपा नेता समेत 2 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची जिला प्रशासन टीम ने गांव का प्रभावित इलाका सील कर दिया है। तथा दोनों संक्रमितों को ग्रेनो के एक अस्पताल में आइसोलेट कराया गया गया है। जेवर तहसीलदार दुर्गेश सिंह ने कलूपुरा गांव में एक भाजपा नेता व एक महिला की गुरुवार शाम को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें ग्रेनो के एक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। वही परिवार के कुछ सदस्यों को होम कोरंटीन रहने के लिए कहा गया है। गांव की प्रभावित जगह को सील कर दिया है। कंटेनमेंट जोन में नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस बल तैनात गई हैं। साथ ही लोगो से अफवाहों पर ध्यान नही देने की अपील की गई है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…