धीरेंद्र बने भानू युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन को करेंगे मजबूत

रबूपुरा। गुरुवार को भाकियू भानू संगठन की को एक बैठक गांव रोही में संपन्न हुई। जिसमे किसानों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा उपरान्त गांव बीरमपुर निवासी धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरू भैय्या को राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा0 भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में सर्वसम्मति से युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया तथा धीरू भैय्या ने शीर्ष नेतृत्व व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट कर संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वाहन करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव महेंद्र चौरोली, राष्ट्रीय सचिव जयकुमार, धर्मेन्द्र सिह, राजन राना, मनोज राना, रोहतास भाटी, जुबेर खान, धीरज सिंह, अजय ठाकुर जिला अध्यक्ष बुलंदशहर, रूबी शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, सुधीर शर्मा, अशोक शर्मा, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES