जेवर। चेकिंग के दौरान जेवर कोतवाली की पुलिस ने तीन ठगों को गिरफ्तार किया है। ये नकली नोट देकर ठगी किया करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 लाख के नकली नोट, एक कार व पांच हजार असली नोट बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को पुलिस के गश्त कर रही थी, जब पुलिस यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर कट के पास पहुंची तो वहां एक कार के दो लोग खड़े थे, जो पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उनको दबोच लिया और उनकी तलाशी ली। जहां उनके पास नकली नोटों की गड्डी बरामद हुई। पुलिस आरोपियों को जेवर कोतवाली लेकर पहुंची। जहां पूछताछ में आरोपियों के नाम कृष्ण शर्मा निवासी मंगल बिहार कालोनी दिल्ली गेट, राजेश कुमार निवासी सुरेन्द्र नागर व रवि शर्मा निवासी कटरा स्ट्रीट दिल्ली गेट जिला अलीगढ के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पहले किसी का भी नंबर मिलाकर उससे असली जैसे नकली दोगुने नोट देने की बात करते थे।
पहले आरोपी उस व्यक्ति को किसी जगह बुलाते और उसे कुछ असली नोट के बदले दोगुने असली ही नोट देते थे, ताकि उसे यकीन हो जाये। इसके बाद वह उसका विश्वास जितने पर उससे मोटी रकम मांगते और उससे डबल देने का झांसा देते। पीड़ित उनके झांसे में आ जाता और लाखों रुपये लेकर उसको नकली नोट देते, जिनपर ऊपर असली नोट लगे रहते थे। वह किसी को ठगने के लिए उसका इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से 14 गड्डी नोटों की जिसमें 10 असली 500 रुपए के नोट और पांच पांच सौ के 2641 नकली नोट जिनकी कीमत 13,20500 रुपए है। इसके साथ ही पुलिस ने एक मारूति वैगनार कार बरामद की है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…