नवकुंडीय महायज्ञ के साथ भजन-कीर्तन का हुआ आयोजन

 

ग्रेटर नोएडा,9 दिसम्बर। सेक्टर गामा-2 में सोमवार को नौ कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के दूसरे दिन चंद्रदेव की पूजा-अर्चना की गई। गामा-2 सेक्टर में संतुरा अस्पताल प्रांगण में सर्वजन कल्याणार्थ एवं पर्यावरण संरक्षण तथा शहर के चहुंमुखी विकास हेतु नवकुंडीय नवग्रह शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।  नवकुंडीय महायज्ञ सुबह 8 बजे से 11 बजे तक आयोजन किया गया।

दोपहर बाद तीन बजे तक यज्ञ का आयोजन हुआ। इसके बाद शाम को साढ़े छह बजे से आठ बजे तक भजन संध्या का आयोजन हुआ।  आचार्य प्रेमानंद कौशिक महाराज ने बताया की चन्द्रमा मन के राजा हैं। चंद्र ग्रह की शांति के लिए सोमवार को चंद्र ग्रह की विधि विधान से हवन यज्ञ किया गया। उन्होंने बताया कि चन्द्रमा की पूजा आराधना करने से व्यक्ति का मानसिक विकास होता है। जिससे व्यक्ति सांसारिक सुखों का उपभोग करते हुए मोक्ष की प्राप्ति करता है। पुरुषोत्म मिश्रा ने बताया कि महायज्ञ का आयोजन आचार्य के निर्देश में काशी से आए विद्वान कर रहे हैं, यज्ञ में लोग बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *