रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत अपने घर से अहाते पर जा रही कि किशोरी के साथ गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत पर सम्बंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मैडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है तथा वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अनुसार एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गत 7 अक्टूबर की देर शाम उसकी 13 वर्षीय पुत्री जोकि कक्षा 8 की छात्रा है, अपने घर से घेर पर जा रही थी। आरोप है इसी दौरान गांव के ही दो युवक उसे अपने साथ बाईक पर बिठा कर ले गये तथा जंगल में ले जाकर एक युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और पीड़िता के घर के समीप छोड़कर फरार हो गये। बताया जाता है कि उधर काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की और मिलने के बाद पीड़िता ने सारी जानकारी अपने परिजनों को दी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर सम्बंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अर्जुन व राकेश को गिरफतार कर लिया गया है तथा पीड़िता को मैड़िकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…