रबूपुरा। निजी अस्पताल में उपचार कराने गई एक महिला ने चिकित्सक पर गलत दवा देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि परेशानी अधिक होने पर जब उसने जानकारी करने चाही तो प्रबंधन के लोगों ने जबरन अस्पताल से बाहर निकाल दिया। घंटों तक बाहर बैठकर विरोध करने पर कर्मचारियों ने बहाने बाजी कर उसे ऐंम्बूलेंस से घर छोड़ दिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र के मुताबिक गांव फलैदा निवासी महिला मंजू का आरोप है कि वह पीठ दर्द का इलाज कराने दनकौर स्थित एक निजी अस्पताल गई थी। जहां उसे भर्ती करते हुए दवा दी गई। आरोप है कि डाक्टर द्वारा दिये गये इंजेक्शन के बाद पीड़िता के पैरों ने काम करना बंद कर दिया। जब उसने इसकी जानकारी करनी चाही तो अस्पताल कर्मचारियों ने चालबाजी करते हुए उसे घर छोड़ दिया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…