निर्भया डिवाइस से छात्राओं की हो सकेगी सुरक्षा

-गलगोटिया कालेज के छात्र ने बनाया सुरक्षा कवच डिवाइस, 2 सेमी तक 32 केवी का बनेगा रेडियेशन

ग्रेटर नोएडा,20 दिसम्बर। गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलॉजी के ईईई विभाग के छात्र अनुभव ने एचओडी डॉ. अम्बिका पथी की प्रेरणा से देश की बेटियों की सुरक्षा के लिये एक इलेक्ट्रिक सुरक्षा कवच का निर्माण किया है। कवच एक शू डिवाइस के रूप मे दिखाई देगा जो कि गाडी के चाबी स्वीच से ही ऑपरेट किया जा सकेगा। यह कवच ऑन करने पर शरीर के चारों तरफ 32 केवी का 2 सेमी तक रेडियेशन (घेरा) बनाएगा। आपदा के वक्त अगर किसी भी छात्रा या वर्किंग महिला को कोई व्यक्ति छूता है। तो उसको करंट का झटका लगेगा। परन्तु डिवाईस को यूज करने वाली महिला को करंट से कोई हानी नहीं होगी। डिवाई महिला के चलने से ही चार्ज भी होती रहेगी। सुरक्षा कवच का नाम निर्भया रखा गया हैं।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *