" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

नील गाय से टकराई बाईक, एक की मौत:

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नील गाय से टकराई बाईक, एक की मौत:
रबूपुरा। ककोड़ से अपने घर लौट रहे युवक की बाईक सड़क पर अचानक सामने आई नील गाय से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को झाझर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां नाजुक हालत के चलते उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उन्हें जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। जानकारी अनुसार गांव फलैदा निवासी नानक पुत्र बुद्धा मंगलवार को गांव के ही अपने साथी महेश पुत्र खजान के साथ किसी काम से बाइक लेकर ककोड़ गया था। बताया जाता है वहां से लौटते समय शाम करीब 7 बजे उसकी बाईक रबूपुरा-झाझर मार्ग पर कैंची पुलिया के समीप अचानक सड़क पर आई नील गाय से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। उपचार को ले जाते समय 35 वर्षीय नानक की मौत हो गई। घटना से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है तथा 4 पुत्री व 1 पुत्र है जोकि अभी छोटी उम्र के हैं। मासूमों के सिर से पिता का साया उठने के बाद उनके सामने दो वक्त के निवाले का भी संकट मंडरा सकता है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>