नेत्र जांच शिविर में लोगों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा

 

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों मरीजों की आंखों के विभिन्न रोगों की जांच की तथा निशुल्क चश्मा व दवा का  वितरित की गई। शिविर के आयोजक कस्बा निवासी एलए खान ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी पुण्यतिथि पर गांव अनवरगढ़ में नेत्र जांच शिविर का आयोजित किया है। शिविर में पहुंचे करीब 250 मरीजों के नेत्र रोगों की दिल्ली, अलीगढ़ एवं गे्रटर नोएड़ा से आये अनुभवी चिकित्सों द्वारा जांच की गई। जिसमें 100 जरूरतमंदो को चश्मा दिये गये और निशुल्क दवा वितरित की गई। इस दौरान नासिर खांन, इरशाद खां, इलियास, अतीक, शेर मौहम्मद, नजर मौहम्मद, वहीद ठेकेदार, रजिया खान, आसमौहम्द, इदरीश आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *